नेपाल: पूजा के लिए जाते वक्त जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बैतड़ी में भर्ती किया गया है। बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11.30 बजे एक जीप देहमांडू से नागार्जुन की ओर जा रही थी।
नानीगाड़ के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये लोग देवताल मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। हादसे में बैतड़ी दशरथचंद नगर पालिका दस के हीराबल्लभ भट्ट (45), उसी गांव की नरुली भट्ट (65) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाराकोट के ही लालमनी भट्ट (55) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।
घटना में महेंद्रनगर के राहुल भट्ट, बाराकोट के प्रकाश भट्ट और चालक नवीन भट्ट घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक की गांव के तीन लोगों की मौत के बाद जूलाघाट से लगे बाराकोट में कोहराम मचा हुआ है। बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी, क्षेत्र के विधायक प्रेम प्रकाश भट्ट, लीलाधर भट्ट, नगरपालिका के मेयर नरेंद्र सिंह थापा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।