फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in Moradabad Both their Husband Died on same day Nanad Bhabhi also Died in a Day

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: एक ही दिन उजड़े थे दोनों के सुहाग, अब एक साथ दुनिया छोड़कर चली गईं ननद-भाभी

Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

Dehradun News: इस हृदय विदारक हादसे से रस्तोगी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा मोहल्ला इस हादसे के बाद से गमजदा है। हादसे के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
Car Accident in Moradabad Both their Husband Died on same day Nanad Bhabhi also Died in a Day
मुरादाबाद के कांठ रोड पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डांडीपुर मोहल्ले की संगीता रस्तोगी और उनकी भाभी आरती रस्तोगी के लिए मौत की अलग ही प्लानिंग चल रही थी। दो साल पहले एक ही दिन दोनों के सुहाग उजड़े थे। अब दोनों ननद-भाभी को भी मौत एक ही साथ अपने आगोश में ले लिया। मुरादाबाद में हुए इस हृदय विदारक हादसे से रस्तोगी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


पूरा मोहल्ला इस हादसे के बाद से गमजदा है। हादसे के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए थे। तिलक रोड स्थित डांडीपुर मोहल्ले का रस्तोगी परिवार सोने का कारोबार करता है। मुरादाबाद हादसे में संगीता, उनकी भाभी आरती, संगीता के 23 वर्षीय बेटे यश रस्तोगी और आरती की बेटी आशिका रस्तोगी की मौत हुई है, जबकि कार चला रहा आरती का बेटा अतुल और संगीता की बेटी गुड़िया घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूटकेस में मिली लाश: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रस्तोगी परिवार के सदस्यों ने बताया, संगीता के पति पंकज रस्तोगी और उनके साले (संगीता के भाई) दिलीप रस्तोगी एक ही मकान में रहते थे। दोनों की अलग-अलग दुकानें हैं। पंकज रस्तोगी लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी मौत 26 जनवरी 2022 की रात हुई थी। अभी परिवार में गम का माहौल था। रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था कि इसी बीच दिलीप रस्तोगी को भी अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

अपने जीजा पंकज रस्तोगी की मौत के ठीक आधे घंटे बाद ही दिलीप रस्तोगी ने भी दम तोड़ दिया। कुछ घंटों के अंतराल में ही रस्तोगी परिवार में दो चिताएं जलीं। नियति ने इस परिवार के लिए आगे ऐसा ही कुछ और रचा हुआ था। संगीता रस्तोगी का मायका मुरादाबाद में था और आरती नानकमत्ता की रहने वाली थीं। अक्सर दोनों परिवार इन रिश्तेदारियों में जाते रहते थे।

परिवार शनिवार रात डेढ़ बजे भी इसी रिश्तेदारी में जाने के निकले लिए तो रास्ते में सामना मौत से हो गया। एक साथ अपने सुहाग गंवाने वाली संगीता और आरती भी एक साथ काल का ग्रास बन गईं।

अतुल ने घर पर दी हादसे की सूचना
आरती के बेटे अतुल ने हादसे के बाद अपने घर पर सुबह के वक्त इस हादसे की सूचना दी। उसके बाद किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। आनन-फानन में पंकज रस्तोगी के छोटे भाई और अन्य परिवार वाले भी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। परिवार के सदस्यों ने बताया, चारों के शवों को हरिद्वार लाया गया है। वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed