फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car Accident In Chamoli Teachers car fell into ditch in Adibadri Uttarakhand news in hindi

Car Accident In Chamoli: आदिबदरी में शिक्षकों की कार खाई में गिरी, प्रधानाचार्य समेत दो की मौत, एक घायल

Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
सार

थाना प्रभारी नैनवाल ने बताया कि जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य अपने दो शिक्षकों के साथ तीन दिन के अवकाश पर घर जाने के लिए आदिबदरी की तरफ आ रहे थे तो सुगड़ गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Car Accident In Chamoli Teachers car fell into ditch in Adibadri Uttarakhand news in hindi
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिबदरी-सिलपाटा मार्ग पर सुगड़ गांव के पास शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में प्रधानाचार्य समेत दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों शिक्षक जीआईसी सिलपाटा में चार वर्षों से शिक्षक थे और तीन दिन के अवकाश पर घर जा रहे थे।

विज्ञापन


भलसों गांव निवासी आनंद सिंह ने बुधवार सुबह अपने गांव से एक वाहन खाई में गिरता देखा। उन्होंने इसकी सूचना आदिबदरी पुलिस को दी और स्वयं बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी गैरसैंण मनोज नैनवाल पुलिसकर्मी आनंद शाह, गिरीश जोशी व अन्य जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नैनवाल ने बताया कि जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य अपने दो शिक्षकों के साथ तीन दिन के अवकाश पर घर जाने के लिए आदिबदरी की तरफ आ रहे थे तो सुगड़ गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी कैबिनेट के फैसले, गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट

दुर्घटना में वाहन चला रहे जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य उमेदसिंह नेगी (45) निवासी विकासनगर (देहरादून) व शिक्षक हिमांशु मेंदोला (45) निवासी गढ़ीकैंट (देहरादून) की मौके पर मौत हो गई। तीसरे शिक्षक हल्द्वानी निवासी ललित बिष्ट (36) बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें 108 वाहन से इलाज के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा। उन्हें रेफर किया गया है। कानूनगो दुर्गाप्रसाद कपरवांण व थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल की उपस्थिति में शवों को पीएम के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया।

बेटे के जन्मदिन का उत्साह पलभर में हुआ खत्म
राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा के दो शिक्षकों की सड़क दुर्घटना में मौत से स्कूल के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और गांव में कोहराम मच गया। हादसे में मृत शिक्षक हिमांशु मैंदोला के बेटे का 17 नवंबर को जन्मदिन था और वे बेटे पास जा रहे थे। क्या पता था उनकी ये खुशियां कुछ पल में ही मातम में बदल जाएंगी।

जीआईसी सिलपाटा के शिक्षक अरविंद नारायण ने बताया कि सड़क दुघर्टना में मृत जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य उमेद सिंह नेगी वर्ष 2017 से हिंदी में प्रवक्ता और हिमांशु मैंदोला 2007 से सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक थे। जबकि ललित बिष्ट (36) विज्ञान के सहायक अध्यापक हैं और 2019 से तैनात हैं।   तीनों शिक्षकों ने सिलपाटा गांव में किराये पर कमरा लिया हुआ था। शिक्षक हिमांशु मैंदोला के बेटे (12) का 17 नवंबर को जन्मदिन था।

वह बेटे के जन्मदिन के लिए घर जा रहे थे जबकि उनके दो अन्य साथी भी अपने-अपने घर जाने के लिए उन्हीं के साथ सवार हो लिए। रास्ता एक ही होने के कारण सभी एक ही कार में चल दिए लेकिन कुछ दूर जाते ही शिक्षकों की कार खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि हिमांशु मैंदोला बेटे के जन्मदिन को लेकर उत्साहित थे। उनके घर गढ़ी कैंट (देहरादून) में बेटे के जन्मदिन की तैयारी भी हो रही थी। कहा कि हिमांशु मैंदोला जीआईसी सिलपाटा में करीब 15 वर्षों से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे और वे विभाग से कई बार तबादला किए जाने की गुहार लगा चुके थे, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ। वहीं, घटना के बाद दोनों शिक्षकों के देहरादून जिले में स्थित घरों में कोहराम मचा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक ललित बिष्ट की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed