फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captured property by making a fake will, case filed against five

फर्जी वसीयत बनाकर किया संपत्ति पर कब्जा, पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Captured property by making a fake will, case filed against five
फर्जी वसीयत बनाकर जालसाजों ने एक संपत्ति पर कब्जा कर लिया। जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षरों और अंगूठे के निशान के बूते फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।
विज्ञापन

मुकदमा डालनवाला थाने में दर्ज किया गया है। मामले में सुमंत भूषण निवासी इंद्ररोड, डालनवाला ने शिकायत की है। उनकी शिकायत के आधार पर मुकीम रोशन निवासी मन्नू गंज, असलम निवासी मच्छी बाजार, फैसल, एमएस सकलानी और बसीरन पत्नी निवासी सीटीआई क्लब भारूवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान बनाकर फर्जी वसीयत नामा तैयार किया। फर्जीवाड़ा कर उनकी और पिता के नाम की संपत्ति पर कब्जा कर बेच डाला। उनके 86 वर्षीय पिता गंभीर बीमारी से जुझ रहे थे। आरोपियों ने जाली वसीयत का 20 नवंबर 2020 का प्रयोग किया और अब हक अधिकार क्लेम कर रहे हैं। बैंकों में भी प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। सुमंत भूषण का कहना है कि वह 19 नवंबर 2020 को देहरादून अपने माता-पिता के साथ आए थे। 20 नवंबर 2020 को उनकी पत्नी का जन्मदिन था। पूरा परिवार घर पर मौजूद था। पिता पूरे समय परिवार के साथ ही थे। पिता एक मिनट के लिए भी घर पर अकेले नहीं थे। लेकिन, आरोपियों ने 20 नवंबर 2020 को ही पिता शशि भूषण ने वसीयत बना ली। यही नहीं उनके पिता चलने, देखने, सुनने व हस्ताक्षर करने की शक्ति तो खो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed