फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captain challans on stop line jump

स्टॉप लाइन जंप करने पर कप्तान ने कराया चालान

Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Captain challans on stop line jump
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को दिलाराम चौक पर स्टाप लाइन जंप करने पर चालक से नाराजगी जताई। उन्हाेंने सीपीयू के जवानों को बुलाकर चालक का एक हजार का कैश चालान कराया। उन्हाेंने कहा कि यातायात नियमाें का पालन करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

एसएसपी अरुण मोहन जोशी मंगलवार शाम पौने चार बजे के करीब दिलाराम चौक होते हुए विकासनगर जा रहे थे। इसी बीच कार चालक महावीर ने जल्दबाजी दिखाते हुए दिलाराम चौक स्टाप लाइन जंप कर दी। कप्तान जोशी ने चालक से नाराजगी जताते हुए कार रुकवाई और कार से बाहर आकर चौक पर मौजूद सीपीयू के उप निरीक्षक सुमित को चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। सीपीयू ने चालक का एक हजार रुपये का कैश चालान किया। उन्हाेंने चालक को भविष्य में इस तरह की पुनर्रावृत्ति न करने की चेतावनी दी। उन्हाेंने निर्देश दिए कि यातायात नियमाें का उल्लंघन किसी भी दशा में सहन ना किया जाए। कोई भी हो वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके वाहन चालक भी नियमाें की अनदेखी ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed