फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cantt cleaning workers did not get salary for April, warning of strike

कैंट सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला अप्रैल का वेतन, हड़ताल की चेतावनी

Wed, 18 May 2022 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cantt cleaning workers did not get salary for April, warning of strike
मई माह के 17 तारीख बीतने के बाद भी अभी तक कैंट देहरादून में सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कैंट श्रमिक संघ के बैनर तले मंगलवार को कार्य बहिष्कार का कैंट ऑफिस में हंगामा कर सीईओ की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक का घेराव किया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी हड़ताल के साथ ही कैंट कार्यालय में तालाबंदी करने के लिए भी मजबूर होंगे। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हर महीने कर्मचारियों को वेतन के लिए जूझना पड़ता है, जिससे कर्मियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर कैंट बोर्ड कभी भी चिंतित नहीं रहता। वेतन का जो फंड आता है, उसे कैंट बोर्ड के अधिकारी ठेकेदारों और अन्य कार्यों में खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन के लिए हमेशा से कहा जाता कि फंड नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी सफाई व्यवस्था ठप करते हुए हड़ताल शुरू कर कैंट बोर्ड कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। वेतन के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने कैंट में सफाई कर्मचारियों के प्रमोशन में धांधली, ट्रेड चेंज करने सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष राजेंद्र कुमारी, महासचिव शशि बेयाल, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed