फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candle march taken out for Ankita's self peace

अंकिता भंडारी की आत्म शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

अंकिता भंडारी की आत्म शांति और हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
Candle march taken out for Ankita's self peace

विस्तार

अंकिता भंडारी की आत्म शांति और हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए राजपुर रोड तक कैंडल मार्च निकाला। गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन भी किया गया। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के बाद जिस प्रकार रातोंरात सुबूत नष्ट करने के लिए भाजपा नेता के रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। उससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों को राज्य सरकार का खुला संरक्षण मिला हुआ है। कैंडल मार्च निकालने वालों में गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली, मनीष नागपाल, महेंद्र नेगी, बिजेंद्र पाल, आशा मनोरमा शर्मा, आशा टम्टा, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह, अनिल बसनैत आदि शामिल रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed