फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candidates will file nomination today, preparations will be completed

प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, तैयारियां पूरी

Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Candidates will file nomination today, preparations will be completed
14 तहसील परिसर में नामांकन के लिए लगाए गए बेरिकेडिंग। - फोटो : RISHIKESH
21 जनवरी से ऋषिकेश विधानसभा में चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा हो सकेंगे। नामांकन के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन

नामांकन के लिए तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बैठक की। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। एसडीएम न्यायालय में नामांकन होगा। नामांकन करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नामांकन करने वाले उम्मीदवार को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। तहसील प्रशासन की ओर से तहसील के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेटस लगा दिए गए हैं। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

632 दिव्यांग, 3077 बुजुर्ग करेंगे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला
ऋषिकेश विधानसभा में कुल 1,67,688 मतदाता हैं। इसमें से 87,326 पुरुष मतदाता, 80358 महिला मतदाता हैं। चार वोटर थ्री जेंडर वाले हैं। विधानसभा में दिव्यांग वोटरों की 632 है, इसमें बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 3077 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

201 दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को भेजे बैलेट पेपर
निर्वाचन आयोग की ओर से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को 201 बैलेट पेपर भेजे गए हैं। आवश्यक सेवाओं की ओर से मांग न आने से अभी तक उन विभागीय कर्मचारियों को बैलेट पेपर नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed