फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candidate reached Uttarakhand High Court against UKSSSC re recruitment of forest inspector

उत्तराखंड: वन दराेगा भर्ती दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, UKSSSC को जवाब पेश करने के निर्देश

Fri, 17 Feb 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
Candidate reached Uttarakhand High Court against UKSSSC re recruitment of forest inspector
कोर्ट(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

वन दरोगा की भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने के निर्णय के खिलाफ परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद यूकेएसएसएससी से दोबारा परीक्षा कराए जाने का कारण पूछा और सभी सबूतों के साथ जवाब पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


Uttarakhand High Court: पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी की गिरफ्तारी पर रोक, सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तिथि नियत की है। इस भर्ती परीक्षा में 316 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। 2019 में यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा की भर्ती परीक्षा कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uksssc: 900 से ज्यादा पदों पर चयन निरस्त करने का मामला, हाईकोर्ट ने रिपोर्ट न देने पर जताई नाराजगी

आयोग ने 30 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी कर चुने गए अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए बुलाना शुरू कर दिया था लेकिन एसटीएफ जांच में पता चला था कि वन दरोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। इसके बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा में घपला व नकल की आशंका देखते हुए परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया।

इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों ने विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता रजनी कुरियाल ने बताया कि अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के दोबारा परीक्षा करवाना ठीक नहीं है। आखिर इतनी बड़ी संस्था से करवाया गया पेपर कैसे लीक हो सकता है।

51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा
बता दें कि उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। आठ जनवरी 2022 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। जिसमे 316 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed