फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Canal Road widened following the installation of tiles

Dehradun News: टाइल्स लगने से बढ़ी कैनाल रोड की चौड़ाई, आवाजाही में होगी आसानी

Wed, 28 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Canal Road widened following the installation of tiles
- स्थानीय निवासियों व पैदल चलने वालों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर के बाइपास के रूप में उपयोग होने वाली कैनाल रोड के किनारों पर इन दिनों टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। टाइल्स लगने से न सिर्फ सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी बल्कि इससे स्थानीय निवासियों व पैदल चलने वालों को सुरक्षा व सुविधा मिलेगी।

नगर के मेन बाजार के पास से गुजरने वाला कैनाल रोड जीवनगढ़ से सीधे हरबर्टपुर को जोड़ता है। कैनाल रोड पर इन दिनों पेंटिंग का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रोड के विकासनगर शहर से सटे हिस्से में लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारों पर टाइल्स लगाने का कार्य भी शुरू किया है। बताते चलें सड़क का डाकपत्थर रोड चौराहे से लेकर भीमावाला चौराहे तक का यह हिस्सा यातायात की दृष्टि से अत्यंत व्यस्त रहता है। सड़क पर चलने वाले हल्के व भारी यातायात के कारण स्थानीय निवासियों व पैदल चलने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी मोहम्मद यूनुस, जावेद खान, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि सड़क के किनारे टाइल्स लगने से स्थानीय निवासी व पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पर चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे सड़क की चौड़ाई भी काफी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल ने बताया कि टाइल्स लगाने का कार्य अंतिम दौर में है अधिकतर किनारों को टाइल्स लगाकर सड़क को चौड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed