फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Called for party propaganda

भाजपा की नीति बूथ जीतो, चुनाव जीतो

Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Called for party propaganda
चकराता/सेलाकुई। भाजपा चकराता मंडल में शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत जाडी और बेगी के सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। भाजपा की नीति बूथ जीतो, चुनाव जीतो की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह रावत ने की। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उजाला राणा, महामंत्री कृपाल नेगी, जुमान सिंह राणा, पूरणचंद राणा, जगतराम नौटियाल, सजराम, अतर सिंह, कुंदन नेगी, गजेंद्र, नीरज नौटियाल और महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहसपुर कैंप कार्यालय में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने शिरकत की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज गुसाईं, मंजू नेगी, मीता सिंह, नीरज ठाकुर, अनूप सेमवाल, वीके शर्मा, रमेश चंदेल, पवन रावत, सुरजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभाष कुमार, अशोक नेगी और मुनेश देवी आदि मौजूद रहे। वहीं विकासनगर शहर मंडल में शक्ति केंद्र विकासनगर प्रथम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता जिला मंत्री मीता सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, शक्ति केंद्र संयोजक सविता ध्यानी, पालक सबल शेरावत, धीरेंद्र पटवाल, राजेंद्र नेगी, सभासद राजकुमार रोहिला, राकेश जान, प्रतीक्षा, सुरेंद्र चौहान, अंकित कंसल, मनोज तोमर, अर्जुन मित्तल और हरीश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed