{"_id":"61b0ff8bad4f1662207bc580","slug":"cafe-staff-assaulted-when-food-order-was-late-city-news-drn398241140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का आर्डर लेट हुआ तो कैफे स्टाफ से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने का आर्डर लेट हुआ तो कैफे स्टाफ से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने का ऑर्डर लेट होने पर युवक इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने कैफे के मालिक और स्टाफ को ही बुरी तरह पीट दिया। 10 से 15 युवकों ने वहां जमकर मारपीट की। इसमें कई लोगों की हड्डियां टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम सैनी निवासी सुभाष नगर कैफे चलाता है। शुभम ने पुलिस को बताया कि गत तीन दिसंबर की रात अर्पित राठी व रवि छोकर उनके कैफे में आए थे। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया। लेकिन, किसी कारण से वह लेट हो गया। इस पर दोनों गुस्सा हो गए और बदतमीजी व मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ही शराब के नशे में थे। शुभम ने 112 नम्बर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक वह वहां से भाग गए।
अगले दिन रात नौ बजे फिर से अर्पित राठी क्लेमेंटाउन और रवी छोकर, वैभव रावत, पारस, प्रणव खतरी,युवराज चौहान, प्रणव थापा, राज थापा और 10-15 अन्य व्यक्तियों के साथ कैफे मे घुसे औरकैफे पर कार्य कर रहे शुभम कार्की के साथ ईंट, हैटमेट, पंच व गमले से वार किए। कैफे के शीशे व फर्नीचर मे तोडफोड कर दीऔर मौके से फरार हो गये। शुभम सैनी का कहनाहै कि उसको और शुभम कार्की के शरीर मे गंभीर चोटें आई। हाथ, आंख और कमर पर चोट आई और शुभम कार्की के नाक मे भी फ्रैक्चर हो गया। पुलिसका कहना है कि आठ के खिलाफ नामजद सहित 10 से 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कीजा रही है।