फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cafe Owner Death due to Fall from Hostel Room mother allegation of murder

कैफे संचालक कपिल की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोली 'हादसा नहीं, बेटे का रंजिशन किया गया कत्ल'

Fri, 03 Jan 2020 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Jan 2020 11:34 AM IST
सार

  • पेट फटने के बाद भी क्यों नहीं निकला खून, पुलिस जान बूझकर बना रही हादसा 
  • पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज को लेकर अपनी बात पर अडिग

विज्ञापन
Cafe Owner Death due to Fall from Hostel Room mother allegation of murder
छत से गिरा कैफे संचालक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

करनपुर के चावला चौक पर नए साल के हुड़दंग के बीच हुई कैफे संचालक कपिल देव की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मां ने बेटे की मौत को हादसा मानने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि बेटे की हत्या रंजिशन की गई है और पुलिस उसे हादसा बनाने पर तुली है। हालांकि इस मामले में देर रात तक परिजनाें की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई थी। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में मौत के अपने दावे पर अडिग है। 

विज्ञापन


शहर के करनपुर में चावला चौक पर कैफे संचालक कपिल देव का शव नए साल के पहले दिन बुधवार सुबह पड़ोस में खुले हॉस्टल के परिसर में पड़ा मिला। नीचे हॉस्टल के छत की रेलिंग और ऊपर कपिल का शव पड़ा था। परिजनों ने उस समय हॉस्टल में रहने वाले छात्राें को आरोपित किया था। उनका कहना था कि झगड़े के चलते उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया था कि जश्न के दौरान कैफे संचालक कपिल देव का विवाद तो हुआ था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कपिल देव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। अलसुबह कपिल हॉस्टल की छत पर गया था। इसी दौरान छत की रेलिंग के साथ नीचे आ गिरा है। पुलिस ने अपनी बात के समर्थन में फुटेज परिजनों के साथ मीडिया को दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बृहस्पतिवार को कैफे संचालक कपिल देव की मां पुष्पा ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। आरोप लगाया कि बेटे को रंजिशन मारा गया। कपिल देव का पेट फटा था, लेकिन घटनास्थल पर एक बूंद खून ना मिलना सवाल खड़े करता है। यदि रेलिंग के साथ कपिल नीचे गिरा तो क्या हॉस्टल में रहने वालों को आवाज नहीं सुनाई दी। झगड़े के चलते कुछ दिन से कपिल को धमकी दी जा रही थी। उधर कपिल देव के पिता अर्जुन देव ने अन्य लोगों के साथ डालनवाला कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव से मिलकर अपना पक्ष रखा। हालांकि इस मामले में देर रात कोई तहरीर नहीं आई है। 


इधर एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ है। इस हादसे से पहले कपिल देव सड़क पर भ्रमण करता दिख रहा है। इसी दौरान एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त किया गया है। अब तक की जांच में कपिल देव की मौत हादसे में हुई है। फिर भी पुलिस परिजनों के हर शक को दूर करना चाहती है। यदि उनकी तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस किसी भी जांच को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed