{"_id":"626a322a1974ed6e650b6da6","slug":"cabinet-minister-rekha-arya-harvested-wheat-with-women-sitting-in-tractor-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियों में धामी सरकार की महिला मंत्री: महिलाओं को गेहूं काटते देख दरांती लेकर खेत में उतरीं, ट्रैक्टर पर बैठ लिया जायजा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्खियों में धामी सरकार की महिला मंत्री: महिलाओं को गेहूं काटते देख दरांती लेकर खेत में उतरीं, ट्रैक्टर पर बैठ लिया जायजा, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्राम केदारावाला जाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य खेत में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के पास पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने दरांती लेकर महिलाओं के साथ गेहूं काटना शुरू कर दिया। मंत्री ने फसल काटने वाली महिलाओं से उनकी दिनचर्या को लेकर बात की और उन्हें सम्मानित किया।
केदारवाला गांव के जंगल से गुजरते समय प्रदेश की खाद्य, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने खेतों में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं को देखकर अपने काफिले को रुकवा लिया। इस दौरान मंत्री कार से उतरकर महिलाओं के पास पहुंचीं और उनसे खेती की कटाई के बारे में बात करने लगीं।
इसी बीच मंत्री ने एक महिला से दरांती लेकर गेहूं काटना शुरू कर दिया। उधर, मंत्री के खेत में मौजूद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान से ट्रैक्टर व थ्रेशर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं बेहद मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।
2 of 7
रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खेतों में काम कर रही महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
3 of 7
रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विकासनगर स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके अनाज की आवक के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी व खाद्य विभाग की एसएमओ रंजना राजपूत ने मंत्री को खरीद संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंत्री ने नगर स्थित एफसीआई के गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी राशन के रखरखाव की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने खरीद केंद्र पर कम मात्रा में गेहूं की आवक के बारे में भी अधिकारियों से बात की। इसके साथ ही खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए हर आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश भी दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।