फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet minister and mayor welcomed

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री और मेयर का किया स्वागत

Sun, 16 Feb 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister and mayor welcomed
फोटो-
विज्ञापन

ऋषिकेश। लघु व्यापारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से यात्रा बस अड्डा रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शम्भू पासवान का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को भ्रामक किया गया, जबकि लोगों ने विकासवाद और राष्ट्रवाद की राजनीति करने वाली हमारी भाजपा की सरकार को चुना। जनता ने ऐसी नकारात्मक राजनीति करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया है। मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता में है। सभी वर्गों को साथ में लेकर सभी का विकास कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, काचू भाई, अरुण बडोनी, सुमित तिवाड़ी, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, शिव कुमार गौतम, नंद किशोर, दिनेश पयाल, अखिलेश मित्तल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed