फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAA is made for giving citizenship, not taking

नागरिकता लेने नहीं, देने के लिए बना है सीएए

Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
CAA is made for giving citizenship, not taking
विकासनगर भाजपा मंडल की ओर से में सीसीए के समर्थन में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित होने से बचाने के लिए अब भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर उतर चुकी है। जगह-जगह बैठकें और गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न गैर सरकारी संगठन भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से हरबर्टपुर, विकासनगर और साहिया मंडल में जागरुकता गोष्ठी और बैठकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बना है। कुछ लोग एक्ट के बारे में अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इससे किसी भी समुदाय के नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, ओमवीर सिंह राघव और नीरू देवी ने भी विचार रखे। इस मौके पर संतोष रावत, जनार्दन जोशी, ऋषभ अग्रवाल, जगपाल चौधरी, धीरेंद्र रावत, कुणाल तिवारी, बॉबी, टेक चंद उपाध्याय, भगवान सिंह चौहान, प्रमोद कुमार गुप्ता, राहुल, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकासनगर में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्ट के बारे में फैली भ्रांतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। मंडल अध्यक्ष गौरव चावला ने कहा कि 15 जनवरी तक मंडल के प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर लोगों को एक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्रेमचंद जैन, अरुण मित्तल, अमित डबराल, सूरत सिंह चौहान, जयंती पटवाल, कमला चौहान, सुमन कासव, अविनाश बर्मन, अजय जुयाल, रचिता ठाकुर, बीना डोभाल, सरिता बडोला, किरण चंद, मधु ठाकुर, मंजू थपलियाल, शैलेश डोबरियाल, राजकुमारी फरासी, आशीष चौहान, अशोक चंडोक, समून, शराफत अली, रविंद्र धीमान, अनिल कुमार, अरविंद तोमर, मनोज, सचिन बंसल, हरीश पैन्यूली, जगदीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मंडल में अध्यक्ष अनुज गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें अमित डबराल, सूरत सिंह चौहान ने भी लोगों को सीएए के बारे में फैली भ्रांतियों पर जागरूक किया। इस मौके पर छेदीराम भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, आशा चौहान, अंजू देवी, दिनेश कुमार, मोहित, जितेंद्र, अनुज, अमित राघव, मोहित ठार, नरेश, मल्लाराम, खजान सिंह नेगी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
साहिया में मंडल अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संतराम चौहान कुंदन सिंह, सीपी शास्त्री, भोपाल रावत, निखिल अग्रवाल, प्रवीन चौहान, नरेंद्र राय, नारायण सिंह, आलम पंवार, संजय शर्मा, श्याम नाथ, सालक राम, कुंदन चौहान आदि मौजूद रहे।

----------------
सीएए से किसी नागरिक को नुकसान नहीं : अनंत
विकासनगर। फतेहपुर, हरबर्टपुर स्थित दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट व मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान में आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों को नागरिक संशोधन कानून की जानकारी दी गई। संस्थान सचिव एवं राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने अफवाह फैलाकर मुस्लिमों को लोगों को भड़काने का प्रयास किया है। इस समुदाय के जो लोग वास्तव में शिक्षित हैं वे इसके पक्ष में हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि इससे मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी मुस्लिम देशों में सताए गए गैर मुस्लिम, जिन्होंने 31 अगस्त 2014 तक आकर भारत में शरण ली है, सीएए के तहत उनको नागरिकता दी जाएगी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। केंद्र सरकार को अधिकार है कि वह चाहे जिसे नागरिकता दे। इस दौरान उत्तम टांक, आशीष धीमान, विनय सैनी, गौरव धीमान, धर्मपाल, सचिन प्रजापति, अन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed