{"_id":"74d09b651463d786b779bf018aee35c6","slug":"c-form-bye-bye","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिलेगी विदेशियों की लोकेशन की सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मिलेगी विदेशियों की लोकेशन की सटीक जानकारी
ठाकुर सिंह नेगी\अमर उजाला\ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Oct 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती क्षेत्र में आने वाले विदेशियों का रजिस्ट्रेशन अब इमिग्रेशन वीजा एंड फॉरनर्स रजिस्ट्रेशन एंड ट्रेकिंग (आईवीएफआरटी) के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
होटल, आश्रम और पेइंग गेस्ट संचालक विदेशियों के आने की सूचना अब सी-फार्म से न देकर सीधे ऑनलाइन देंगे। इससे विदेशियों की लोकेशन की सटीक जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाने के एलआईयू प्रभारी विनोद गुर्साइं ने बताया कि इससे पूर्व होटलों, आश्रमों और पेइंग गेस्ट संचालकों को सी-फार्म के जरिए अपने यहां ठहरने वाले विदेशियों की सूचना देनी होती थी, जिसमें काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब आईवीएफआरटी के तहत विदेशियों के क्षेत्र में आते ही उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। गुर्साइं ने बताया कि टिहरी में इसके लिए सूचना केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
यहां से सूचना सीधे दिल्ली में उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे विदेशियों की संख्या और उनकी लोकेशन की सही जानकारी सुगमता से मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि मुनिकीरेती में गुरुवार को होटल, आश्रमों और पेइंग गेस्ट संचालकों को आईवीएफआरटी के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और संबंधित अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला थाने में नहीं है सुविधा
आईवीएफआरटी के तहत विदेशियों के पंजीकरण की सुविधा फिलहाल कोतवाली ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला थाने में नहीं है। कोतवाली की एलआईयू यूनिट के अनुसार उक्त योजना दून स्थित मुख्यालय में चल रही है। विदेशियों का देहरादून में ही ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
जबकि लक्ष्मणझूला थाने की एलआईयू यूनिट ने बताया कि जनपद पौड़ी में अभी तक कहीं भी योजना शुरू हुई है। हो सकता है कि भविष्य में इस दिशा में कार्य हो। उन्होंने इस प्रणाली को सुविधाजनक बताया।