{"_id":"652447921bae010e0f06b9e4","slug":"by-giving-lift-to-the-woman-the-swindlers-mortgaged-dehradun-news-c-5-1-drn1030-262803-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला से ठगे गहनों को गिरवी रख ले लिया लोन, चार ठग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला से ठगे गहनों को गिरवी रख ले लिया लोन, चार ठग दबोचे
विज्ञापन
Iसात अक्तूबर को हरिद्वार बाईपास पर एक महिला को कार में लिफ्ट देकर की थी ठगी
I
I
I
Iगाजियाबाद से महिला समेत चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, नकदी बरामदI
महिला को लिफ्ट देकर ठगे गए गहनों को ठगों ने गिरवी रख दिया। इसके बाद मिली रकम को आपस में बांट लिया। पुलिस ने ठगी के आरोप में महिला समेत चार शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कार और नकदी बरामद हुई है। न्यायालय के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि सात अक्तूबर को अजबपुर कला निवासी महिला सरोजनी गुसाईं चंबा जा रही थीं। इसके लिए वह हरिद्वार बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच उनके सामने एक कार आकर रुकी। कार में पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। इन लोगों ने महिला को कार में बैठा लिया। मोहकमपुर पहुंचकर महिला से कहा कि आगे चेकिंग हो रही है। बदमाशों ने पीछे बैठी सभी सवारियों से जेवरात उतरवाकर एक लिफाफे में रखने को कहा। इस पर पीछे बैठी महिला और सरोजनी गुसाईं ने उस लिफाफे में अपने जेवरात रख दिए।
थोड़ा आगे बढ़े तो कार चालक ने सरोजनी गुसाईं को उतार दिया और उन्हें लिफाफा थमा दिया। महिला ने लिफाफा खोला तो उसमें अखबार के टुकड़े रखे हुए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसमें एक आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली को गाजियाबाद से घटना में इस्तेमाल हुई कार के साथ पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ में अन्य तीन अन्य तीन आरोपियों कमल, अमन कुमार और तमन्ना निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जो गहने ठगे गए थे उन्हें तमन्ना ने आईआईएफएल गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर 67 हजार रुपये ले लिए गए थे। ये सारे रुपये आपस में बांट दिए और सब अपने-अपने घर चले गए। आरोपी इससे पहले वर्ष 2017 में गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।