फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By-election Uttarakhand Congress stalwarts take the lead in taking revenge for Lok Sabha elections

Uttarakhand By-Election: लोस चुनाव का बदला लेने मोर्चे पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज, प्रचार में संभाला मोर्चा

Mon, 01 Jul 2024 09:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jul 2024 09:52 AM IST
सार

हरीश रावत, माहरा, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत पार्टी के विधायकों ने प्रचार में मोर्चा संभाला लिया है।

विज्ञापन
By-election Uttarakhand Congress stalwarts take the lead in taking revenge for Lok Sabha elections
उत्तराखंड उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव के मैदान में कांग्रेसी दिग्गज मोर्चे पर उतर गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के विधायकों ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जनसंपर्क कर पार्टी नेता प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। दोनों सीटों पर प्रचार के लिए आठ दिन का समय शेष बचा है। कांग्रेसी दिग्गजों ने दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार गरमा दिया है। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर मिली हार के बाद अब प्रदेश के पार्टी नेताओं ने उपचुनाव जीतने के लिए प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। स्थानीय मुद्दों को कांग्रेस धार दे रही है।

विज्ञापन


बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव कराने को लेकर कांग्रेस मुद्दा बना रही है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यहां से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से यह सीट खाली हुई है। कांग्रेस का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भंडारी को जीताकर पांच साल के लिए विधानसभा भेजा था, लेकिन दल बदल कर लोगों को भरोसा तोड़ा है। उपचुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Uttarakhand News: गर्मियों की छुट्टियां खत्म आज से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल ने भी बदरीनाथ विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी लखपत बुटोला के लिए वोट मांगे। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत व पार्टी के विधायक मंगलौर सीट पर प्रचार कर प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed