फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By Election 2024 Uttarakhand Congress may field Godiyal from Badrinath seat read All Updates in hindi

Uttarakhand: बदरीनाथ सीट पर गोदियाल भी हो सकते हैं तुरुप का इक्का, प्रत्याशी तय करने के लिए कई नाम पर मंथन

Thu, 13 Jun 2024 10:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग बदरीनाथ के चुनावी दंगल में गोदियाल को उतारे जाने की हिमायत कर रहा है। मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
By Election 2024 Uttarakhand Congress may field Godiyal from Badrinath seat read All Updates in hindi
गणेश गोदियाल - फोटो : x@UKGaneshGodiyal

विस्तार

गढ़वाल संसदीय सीट पर मात खाई कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में हिसाब बराबर कर देना चाहती है। इसलिए पार्टी के भीतर उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी तलाशने के लिए जिन नामों के पत्ते फेंटे जा रहे हैं, उनमें गणेश गोदियाल को तुरुप का इक्का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बेशक गोदियाल ने उपचुनाव में लड़ने की संभावना से इनकार कर दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग बदरीनाथ के चुनावी दंगल में गोदियाल को उतारे जाने की हिमायत कर रहा है। मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


लेकिन मंगलौर सीट पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन की टिकट पर मजबूत दावेदारी है। जबकि बदरीनाथ सीट पर कई दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कई दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिले हैं। इनमें से तीन नाम ही पैनल में पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल भी बदरीनाथ सीट पर तुरुप का इक्का हो सकते हैं। गोदियाल लोकसभा चुनाव में अपने दम पर लड़े। उनके चुनाव अभियान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई। जिससे माना जा रहा है कि हाईकमान गोदियाल पर दांव लगा सकती है। हालांकि गोदियाल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर चमोली जिले के स्थानीय नेताओं को मौका दिए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand: बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही अब SMS पर आएगा बिल, पंजीकरण के लिए चलाया जाएगा अभियान

आज फिर होगी उपचुनाव पर चर्चा

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बृहस्पतिवार को प्रदेश नेताओं के साथ उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक करेगी। जिसमें दोनों सीटों पर दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश कांग्रेस की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed