{"_id":"6666a128e26318d67c014b1d","slug":"by-election-2024-date-released-in-uttarakhand-code-of-conduct-will-be-implemented-in-haridwar-and-chamoli-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"By-Election In Uttarakhand: प्रदेश के दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
By-Election In Uttarakhand: प्रदेश के दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि जारी
Mon, 10 Jun 2024 12:24 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:24 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा(चमोली) और मंगलौर विधानसभा(हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath: ज्योतिर्मठ को लेकर नहीं कोई विवाद...बोले वासुदेवानंद महाराज-लिखित में नहीं बनाया किसी को शंकराचार्य
यह है चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि - 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच - 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि - 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि - 10 जुलाई
मतगणना की तिथि - 13 जुलाई