फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   By-election 2024 date released in Uttarakhand Code of conduct will be implemented in haridwar and Chamoli

By-Election In Uttarakhand: प्रदेश के दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि जारी

Mon, 10 Jun 2024 12:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।  चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
By-election 2024 date released in Uttarakhand Code of conduct will be implemented in haridwar and Chamoli
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा(चमोली) और मंगलौर विधानसभा(हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के  बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath: ज्योतिर्मठ को लेकर नहीं कोई विवाद...बोले वासुदेवानंद महाराज-लिखित में नहीं बनाया किसी को शंकराचार्य

यह है चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि - 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच - 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि - 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि - 10 जुलाई
मतगणना की तिथि - 13 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed