फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By-Election 2024 Checking on UP-Uttarakhand connecting roads cash worth three lakh seized from a car

By-Election: यूपी-उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग तेज, पुलिस ने कार से तीन लाख की नकदी पकड़ी

Fri, 21 Jun 2024 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

Uttarakhand By-Election 2024: नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी। कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।
 

विज्ञापन
By-Election 2024 Checking on UP-Uttarakhand connecting roads cash worth three lakh seized from a car
कार से नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर में आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर नारसन बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है, जिससे चुनाव के दौरान राज्य में शराब, कैश आदि सीमा पार ना आ सके। 

विज्ञापन


इसी दौरान शुक्रवार शाम नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी। कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।
विज्ञापन


Dehradun News:  धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी कल, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट
विज्ञापन
विज्ञापन


नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया की कुलदीप निवासी दोगट के पास से नकदी बरामद हुई है। नकदी को लेकर वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। ऐसे में नकदी जब्त कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed