फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus overturned uncontrollably in Doiwala, many passengers injured

Road Accident: डोईवाला में लाल तप्पड़ के पास बेकाबू होकर पलटी बस, कई यात्री घायल

Wed, 10 Aug 2022 07:28 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Aug 2022 07:28 AM IST
सार

देहरादून के पास डोईवाला में एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Bus overturned uncontrollably in Doiwala, many passengers injured
हादसे में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के लिए बस आ रही थी। बस में कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। दुर्घटना के वक्त बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। चार यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed