फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus mishap in landslide

सड़क बन गई नदी, सवारियों से भरी बस बही

Sat, 05 Aug 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Aug 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
bus mishap in landslide
bus

बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस मलबे की चपेट में आकर खाई में गिर गई। राहत की बात रही कि हादसे से पहले ही बस में सवार सभी 20 यात्रियों को चालक-परिचालक ने नीचे उतार लिया था। चालक-परिचालक की सूझबूझ की सभी ने सराहना की है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे केमू की बस (यूके 04-541) यात्रियों को लेकर बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। बस करीब 12 किमी की दूर पौड़ी बैंड के पास पहुंची ही थी कि पहाड़ी से मलबा गिरता देख चालक ने बस को पहले ही सड़क किनारे रोक लिया।
विज्ञापन


इसी बीच चालक को जब पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने का अंदेशा हुआ तो उसने बस को पीछे करना चाहा, लेकिन मलबे के कारण बस पीछे नहीं जा सकी।इस पर चालक किशोर अधिकारी और परिचालक अर्जुन सिंह ने बिना देरी किए बस में सवार सभी 20 यात्रियों को उतार दिया और स्वयं भी वहां से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही यात्री उतरकर पीछे की ओर गए, पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में आकर बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे चली गई। सूचना पर बागेश्वर से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, मलबा आने से सड़क पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाने के बाद सड़क में यातायात सुचारु हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed