उत्तराखंड: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 48 लोगों की मौत और 13 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोटद्वार में एक बस के खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई है। अमर उजाला से बातचीत में राज्य के एडिशनल डीजीपी अशोक कुमार ने 48 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। 12 घायलों को धुमाकोट से रामनगर रेफर किया गया है और एक घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी ली है।
शाम करीब पौने पांच बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वह हेलीकॉप्टर से मरचूलासैंण रामनगर पहुंचे थे। जहां से वह सड़क मार्ग से धुमाकोट पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों ढांढस बंधाया। उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मंत्री धन सिंह रावत सहित रामनगर में घायलों को देखने पहुंचे। जिसके बाद वह हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए गए और बेहतर इलाज के निर्देश दिए ।
पौड़ी जिले के धुमाकोट तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह भौन पीपली मोटर मार्ग पर 61 सवारियों से खचाखच भरी 30 सीटर बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 48 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 12 को रामनगर समेत हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। तीन घायलों को एयरलिफ्ट कर जौलीग्रांट भर्ती किया गया है।
उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में बड़ा बस हादसा, तस्वीरों में देखिए ग्राउंड जीरो में पसरा मौत का मंजर
मरने वालों में 16 महिलाएं, 22 पुरुष और 10 छोटे बच्चे शामिल हैं। हादसे की खबर लगते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ने लगा। घटनास्थल पर ह्दय विदारक दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। सूचना मिलते ही धुमाकोट, रामनगर, नैनीताल और पौड़ी से पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
हादसे में मरने वाले लोग पौड़ी और रामनगर के
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह क्षेत्र की परिवहन कंपनी गढ़वाल यूजर्स मोटर को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लि. (यूजर्स) की बस सवारियों को लेकर धुमाकोट के बमेड़ीसैंण से रामनगर डके लिए रवाना हुई। बस जैसे ही धुमाकोट से पहले चिनवाड़ी ग्राम पंचायत के क्वीन गांव के करीब पहुंची, वैसे ही बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। लोगों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की खबर लगते ही करीब सात किमी दूर स्थित धुमाकोट बाजार से व्यापारी, ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। धुमाकोट के नायब तहसीलदार तीरथ सिंह और एचएसओ धुमाकोट लक्ष्मण सिंह कठैत मय पुलिस फोर्स सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ घायलों को खाई से बाहर निकालकर धुमाकोट अस्पताल पहुंचाया।
45 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। धुमाकोट का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम कमलेश मेहता, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे की सूचना मिलते ही पौड़ी से पहले नजदीकी जिले नैनीताल के रामनगर से पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सीएमओ पौड़ी डा. बीएस जंगपांगी ने बताया कि घटनास्थल पर ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किए जा रहे हैं।
धुमाकोट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में पुलिस मुख्यालय में आईजी दीपम सेठ व आईजी संजय गुंज्याल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस में 61 लोग सवार थे। 45 की मौके पर मौत हो गई। 15 घायलों को रामनगर में भर्ती कराया गया। 3 सवारियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। प्राथमिक कारणों में बस का अनियंत्रित होना ही हादसे का कारण माना जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में भी शवों और घायलों की तलाश की गई है। सुबह 11 बजे डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति घटना स्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन मौसम खराब होने के कारण शाम तक नहीं पहुंच पाएं।
आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम चार घंटे बाद पहुंच पाई थी। प्राथमिक कारणों में बस में क्षमता से अधिक सवारियां ही हादसे का कारण माना जा रहा है। सड़क में एक गड्ढा भी पाया गया है, इसकी भी जांच की जा रही है। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट कराकर ऋषिकेश एम्स भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक
हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि 'उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में बस दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। शोकग्रस्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो। बचाव अभियान चल रहे हैं और अधिकारी दुर्घटना स्थल पर सभी संभावित सहायता प्रदान कर रहे हैं।'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ने भी ट्विट के जरिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 'उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में बस दुर्घटना में हुए जान के नुकसान के बारे में जानना बेहद दुखद है। शोकग्रस्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने बचाव अभियान में शामिल होने के लिए स्थानीय बीजेपी इकाई से भी बात की है।'
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धुमाकोट हादसे पर संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को फोन पर इस दुर्घटना के बारे में बताया है। जिस पर गृहमंत्री ने मदद का भरोसा दिया है। वहीं राज्यपाल केके पॉल ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटे एआरटीओ विमल पांडेय का कहना है कि पीपली-भौन मोटर मार्ग पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बना है, जिसमें बारिश का पानी भरा था। गड्ढे से बचने के लिए बस चालक ने बस को किनारे की ओर मोड़ा तो वहां जहां बारिश के कारण कमजोर पड़ा पुश्ता ढह गया और बस खाई में जा गिरी।
मृतकों की सूची
3. अर्चना (06) पुत्री विनोद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पौखाल, 4. सुनीता देवी (27) पत्नी विनोद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पौखाल
5. तुला राम (35) पुत्र भगत राम निवासी ग्राम बाड़ागाड पट्टी इडिया कोट तल्ला, 6. अर्जुन सिंह (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मैरा पट्टी इडिया कोट तल्ला
7. जसवीर सिंह (45) पुत्र संतन सिंह निवासी ग्राम मैरा पट्टी इडिया कोट तल्ला, 8. वीरेंद्र रावत (50) पुत्र नंदन सिंह रावत निवासी सीसई पट्टी खाटली
9. चंपा देवी (40) पत्नी कुंवर सिंह निवासी टंडोली पट्टी इडिया कोट तल्ला, 10. संतन सिंह रावत (50) पुत्र बच्चे सिंह रावत निवासी डंडधार पट्टी इडिया कोट
11. नीरज (18) पुत्र दयाल सिंह निवासी डंडधार पट्टी इडिया कोट, 12. बबली ध्यानी (35) पत्नी सुखदेव ध्यानी निवासी ग्राम अपोला
13. डबल सिंह (50) पुत्र सातन सिंह निवासी ग्राम अपोला, 14. त्रिलोक सिंह (54) पुत्र झबर सिंह निवासी ग्राम हुडेरा
15. बीना देवी (42) पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम भौंन, 16. नरेंद्र सिंह (47) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम भौंन
17. मानसी (10) पुत्री दिनेश सिंह निवासी भोगपुर (जसपुर), 18. अर्जुन (12) पुत्र दिनेश सिंह निवासी भोगपुर (जसपुर)
19. रणवीर राम (40) पुत्र बच्ची राम निवासी ग्राम वांदर कोट पट्टी खाटली, 20. श्याम लाल(62) पुत्र जगत राम निवासी ग्राम नऊ पट्टी खाटली
21. भारत सिंह (44) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम भौन, 22. मोनिका (16) पुत्री विजयानंद ध्यानी निवासी ग्राम अपोला
23. आरती देवी (37) पत्नी वीर सिंह निवासी ग्राम परखंडई, 24. आर्यन (12) पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम परखंडई
25. सोहन सिंह रावत (40) पुत्र पान सिंह रावत निवासी ग्राम नाला, 26. लक्ष्मी देवी (37) पत्नी सोहन सिंह निवासी ग्राम नाला
27. सुशीला देवी(50) पत्नी गोविंद सिंह निवासी ग्राम नाला, 28. मंजू देवी (30) पत्नी सोहन सिंह निवासी ढंगल गांव
29. सुमन देवी (32) पत्नी भारत सिंह निवासी ग्राम भौंन, 30. यश (10) पुत्र सोहन सिंह निवासी ढंगल गांव
31. प्रह्लाद (52) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम मैरा, 32. सुमित (15) पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम मैरा
33. यशपाल सिंह (40) पुत्र संतन सिंह निवासी ग्राम मैरा, 34. लक्षिता (16) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम मैरा
35. रीना देवी (35) पत्नी रणवीर राम निवासी ग्राम बंदरकोट, 36. देवेंद्र सिंह (40) पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम मैरा
37. दीपिका बिष्ट (20) पुत्री नंदन सिंह निवासी ग्राम मैरा, 38. सरिता देवी (52) पुत्री नंदन सिंह निवासी ग्राम मैरा
39. मंजू देवी (30) पत्नी शोभन सिंह रावत निवासी ढंगल गांव, 40. नीरज सिंह (18) पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम डंडधार
41. हेमंत चौहान (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम बसेड़ी, 42. मनवर सिंह (50) पुत्र जोत सिंह निवासी नेहरूग्राम देहरादून
43. सरोज देवी (45) पत्नी मनवर सिंह निवासी नेहरूग्राम देहरादून, 44 . अमित रावत (24) पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम पीपली (चिकित्सालय में हुई मौत ), 45 . आशा देवी (40) पत्नी सतीश निवासी ग्राम पीपली (चिकित्सालय में हुई मौत ), 46 . अंकुश (09) पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम नाला (चिकित्सालय में हुई मौत ), अन्य दो मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रामनगर अस्पताल के लिए रेफर किए गए घायल
3. दीप चंद्र (24) पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम पीपली, 4. रोहित(12) पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम भौन
5. नीरज (13) पुत्र कुंवर सिंह कंडारी निवासी ग्राम टंडोली, 6. विवेक सिंह (12) पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम भौन
7. आरबी रावत (34) पुत्र एमएस रावत निवासी मुस्या बैंड, 8. अंकित (10) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पीपली
9. शीशपाल (57) पुत्र ठेगिया सिंह निवासी डणधार, 10. आयुषी (05) पुत्री शोभन सिंह निवासी ढंगल गांव
11. हिमांशु (04) पुत्र भजनू सिंह निवासी देहरादून, 12. अज्ञात बालक (03) पुत्र विनोद ग्राम पोखार तोल्यूंडांडा
1. सुनील (21) पुत्र सतीश निवासी ग्राम तैड़िया, 2. अजीत (19) पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम पीपली
3. दीप चंद्र (24) पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम पीपली, 4. रोहित(12) पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम भौन
5. नीरज (13) पुत्र कुंवर सिंह कंडारी निवासी ग्राम टंडोली, 6. विवेक सिंह (12) पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम भौन
7. आरबी रावत (34) पुत्र एमएस रावत निवासी मुस्या बैंड, 8. अंकित (10) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पीपली
9. शीशपाल (57) पुत्र ठेगिया सिंह निवासी डणधार, 10. आयुषी (05) पुत्री शोभन सिंह निवासी ढंगल गांव
11. हिमांशु (04) पुत्र भजनू सिंह निवासी देहरादून, 12. अज्ञात बालक (03) पुत्र विनोद ग्राम पोखार तोल्यूंडांडा, 13. सतीश कुमार (39) मोहन पाल निवासी ग्राम पीपली