फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus fell into ditch in nepal Many passengers killed

नेपाल में दर्दनाक हादसा, मंदिर से लौट रही बस खाई में गिरने से 18 यात्रियों की मौत, 15 यात्री घायल

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नेपाल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नेपाल Updated Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bus fell into ditch in nepal Many passengers killed
bus accident - फोटो : demo pic

नेपाल के डडेलधूरा में एक बस खाई में गिरने से 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि लगभग 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक घायलों को खाई से निकालने का काम जारी था। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगे हुए नेपाल के बैंतड़ी जिले में यह हादसा हुआ। नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पितिवार को नेपाल के डेडेलधूरा जिले के उग्रतारा मंदिर में पूजा जात थी। इसमें शामिल होने के लिए पड़ौसी जिले डोटी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे।
विज्ञापन

 

जात पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर डोटी को लौट रही एक निजी बस अमरगढ़ी नगरपालिका 11 के रडुवा के गधेरे में गिर गई।

गहरी खाई में गिरने से 18 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हो गए। डॉ के आई सिंह राजमार्ग में शााम सात बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

डीएसपी डंबर बहादुर केसी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा ले जाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों को निकालने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed