{"_id":"5af9199c4f1c1bd9408b51a1","slug":"bus-fell-in-gorge-at-nepal-eight-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के महेंद्रनगर से प्यूठान जा रही यात्रियों की बस वड्डा के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
प्यूठान प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न यात्रियों से भरी एक बस वड्डा के पास खाई में गिर गई।
हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, सभी 20 घायलों को कोहलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतकों के नाम...
डेमो
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पोखरेल ने बताया कि मृतकों में गोमुख के हीरा टम्टा, हरि मल, प्यूठान की सविता शर्मा, कंचनपुर जिले के कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड नंबर दो की सरिता चंद और कैलाली जिले के वार्ड नंबर एक के वीरू चौधरी शामिल हैं।
कैलाली में बाइक सवार की मौत
कैलाली जिले में ट्रैक्टर और मोटर साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। टीकापुर नगर पालिका वार्ड नंबर छह के वेलूवा चौराहे के पास सत्तीत से टीकापुर जा रहा ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार चेतराम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।