{"_id":"5d1251df8ebc3e3c71461f3f","slug":"bus-escape-rolled-into-ditch-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से खाई की तरफ अनियंत्रित होकर लुढ़की बस, ऐसे बची 27 यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से खाई की तरफ अनियंत्रित होकर लुढ़की बस, ऐसे बची 27 यात्रियों की जान
Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
खाई की तरफ लुढ़की बस
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश से कंडियालगांव जा रही एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 27 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। मंगलवार को बस ऋषिकेश से लंबगांव क्षेत्र के कंडियालगांव जा रही थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे चंबा-भल्डियाणा-लंबगांव मोटर मार्ग पर उप्पू गांव के समीप बस का पिछला टायर सड़क से बाहर हो गया, जिससे बस सड़क से करीब दो मीटर नीचे लुढ़क गई। सड़क के नीचे नहर पर बस अटक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
बस लुढ़कते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस के सड़क के नीचे अटकने से सवारियों ने राहत की सांस ली। सभी सवारियां एक-दूसरे की मदद से बस से बाहर निकली। बाद में सभी लोग दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन