फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus caught fire in Doiwala Rishikesh all passengers evacuated safely

Doiwala: हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

Thu, 03 Aug 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Aug 2023 03:09 PM IST
सार

बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट  के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।

विज्ञापन
Bus caught fire in Doiwala Rishikesh all passengers evacuated safely
बस में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudrapur Crime: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, बुजुर्ग पर भी किए चाकू से वार
विज्ञापन
विज्ञापन


बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed