फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus Caught fire after touch High Tension line in roorkee 7 labour Burn

रुड़की: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिकों से भरी बस बनी आग का गोला, 7 लोग बुरी तरह झुलसे

Tue, 25 Sep 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Tue, 25 Sep 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bus Caught fire after touch High Tension line in roorkee 7 labour Burn
fire in bus

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कलियर में एक सवारियों से भरी बस में आग लगने से आधा दर्जन यात्री झुलस गए। हादसे का कारण हाईटेंशन लाईन का तार बताया गया है।

विज्ञापन


बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें से अन्य यात्री भी हल्के झुलसे हैं। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। एक कि हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन


मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
हरिद्वार स्थित एल्प्स कम्पनी की बस प्रतिदिन की तरह कलियर क्षेत्र से कर्मचारियों को लेने आई थी। बस अलग-अलग गांव से महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्र करती है। आज सुबह वह इनायतपुर से सिडकुल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हद्दिवाला के समीप पहुंची तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार बस से टच हो गया। इस कारण बस में करंट फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटों से घिरी बस

आग लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को इतना मौका भी नही मिला कि वह अपनी जान बचाने के लिए भाग पाएं। बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। वहां 20 वर्षीय निशा की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। 

घायल लोग--
मुकेश ड्राईवर इनायत पुर,  दीपक सैनी पुत्र आंनद मसाई कला , सचिन पुत्र नेकीराम बेलकी मसाई, निशा पुत्री रामकुमार इनायतपुर , सलमान पुत्र आलम हलजोरा , गुलफाम पुत्र निन्ना हलजोरा सहित अन्य घायल। 

 

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मौके पर इकट्ठे हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

क्योंकि यह हाईटेंशन लाईन का तार पिछले कई दिनों से सड़क पर झूल रहा था लेकिन किसी ने इसकी ओर ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed