फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in tehri chamba one more injured death

टिहरी बस दुर्घटना: एक और घायल ने एम्स में तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 16 पहुंची

Sat, 21 Jul 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 21 Jul 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
bus accident in tehri chamba one more injured death
accident

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर 19 जुलाई को चंबा के सुल्याधार में हुई रोजवेज बस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मनोज कुमार (28) पुत्र पन्ना लाल निवासी बनौरा बाजार पडूवा पश्चिम चंपारण बिहार की एम्स ऋषिकेश में शनिवार की सुबह 8 बजे मौत हो गई। मनोज की मौत के बाद बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या अब 16 हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। एम्स प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया कि शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, टिहरी जिला प्रशासन ने शीघ्र मृतक आश्रित को मुआवजा राशि देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को चंबा से एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में भर्ती कराए गए बस हादसे के घायलों में से अशरफ अली पुत्र उमर मियां निवासी ग्राम सरगटिया, जिला बेतिया, बिहार की उपचार के दौरान मौत हो गई। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि गंभीर चोट लगने की वजह से अशरफ की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed