फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in srinagar uttarakhand

उत्तराखंडः चंद्रभागा में गिरी बस, 16 की मौत

Sat, 13 Sep 2014 08:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Sep 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
bus accident in srinagar uttarakhand
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से जुयालगढ़ पुल से एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को देहरादून रैफर किया गया है।
विज्ञापन


इनमें एक घायल को स्वास्थ्य मंत्री अपने साथ हेलीकॉप्टर से दून ले गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग बताई जा रही है।

बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से 12 किमी दूर जुयालगढ़ पुल में नंदादेवी एक्सप्रेस की बस शनिवार सुबह करीब 11.22 पर अनियंत्रित होकर पुल की बाईं ओर की रेलिंग पर जा टकराई।
विज्ञापन


बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह रेलिंग को तोड़ते हुए चंद्रभागा नदी में जा गिरी। बस में सवार 34 यात्रियों में से 16 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। तीन यात्री बस के दरवाजे की ओर खड़े होने से वह सड़क पर ही छिटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के अंदर पानी भरने से भी हुई मौतें

bus accident in srinagar uttarakhand

हादसे ही सूचना मिलते ही कीर्तिनगर के कोतवाल एएस रावत मयफोर्स  पहुंच गए। कुछ देर बाद एसडीएम डीएस नेगी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ ही जुयालगढ़ और मलेथा के ग्रामीणों ने बस के नीचे फंसे 15 घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।

घायलों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 के साथ ही देवप्रयाग, कीर्तिनगर और श्रीनगर से पहुंची एंबुलेंसों से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया जबकि 12 का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है।

बस गिरने से बनी झील
चंद्रभागा नदी में तिरछी फंसी बस से वहां झील सी बनने लगी और बस पानी में आधी डूब गई। बस को काटने के लिए कोई यंत्र या उठाने के लिए क्रेन उपलब्ध न होने से 16 यात्रियों को जान गंवानी पड़ी।

मृतकों को घटना के ढाई घंटे बाद तक चले राहत तथा बचाव कार्य से निकाला गया। इस दौरान करीब एक बजे तक एसपी टिहरी मुख्तार मोहसिन भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम श्रीनगर भी इस मौके पर तैनात रहे।

बस हादसे में घायलों की सूची

bus accident in srinagar uttarakhand

1. सुनील (25 वर्ष) पुत्र भगतराम निवासी कर्णप्रयाग चमोली।
2. मसंत सिंह (63 वर्ष) पुत्र जीत सिंह निवासी बडा पाब टिहरी।
3. हर्षपति (30 वर्ष) पुत्र तुलसी राम निवासी मयाली रुद्रप्रयाग।
4. आशीष (27 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नारायण बगड़ चमोली।
5. लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष) पुत्र जितार सिंह निवासी ल्वाली रुद्रप्रयाग।
6. माधो सिंह रावत (31 वर्ष) पुत्र जगत बहादुर निवासी तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग।
7. दर्शन सिंह (24 वर्ष) पुत्र शोभिया राम निवासी डुंगरी चमोली।
8. प्रीति (18 वर्ष) पुत्री मासंत सिंह बड़ा पाब टिहरी।
9. बसंती देवी (38 वर्ष) पत्नी हयात सिंह निवासी ल्वाली रुद्रप्रयाग।
10. राधादेवी (26 वर्ष) पत्नी माधो सिंह निवासी तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग।
11. लखपत सिंह (46 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह निवासी निलारी मिंग गदेरा चमोली।
12. नरेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र भोपाल राम निवासी रिसान डुंगरी चमोली।
13. अमित लाल (23 वर्ष) पुत्र ललिता मिश्रा निवासी सिरोली डांगचौरा टिहरी।
14. मैणा देवी (50 वर्ष) पत्नी माखुल सिंह निवासी किमखोला आमणी टिहरी।
15. दिगपाल सिंह (28 वर्ष) पुत्र बंशीलाल निवासी नारायणबगड़ चमोली।

12 मृतकों की हुई पहचान, देखें सूची

bus accident in srinagar uttarakhand

1- मनोज उम्र 28वर्ष पुत्र मुकुंदीलाल निवासी झुकंडी पट्टी इवालस्यूं पौड़ी।
2- तुंगी लाल 50 वर्ष  पुत्र रेवालाल निवासी मुंडोली पट्टी मलेथा टिहरी।
3- मोहन लाल पुत्र झोपड़िया निवासी डडुवा पट्टी हिसरियाखाल टिहरी
4- डा.विशाल उम्र 30 वर्ष पुत्र विजय ग्राम धामनी पो-सौड़, भरसार हमीरपुर हिमाचल । (ये वर्तमान में एसएसबी बलिया उत्तर प्रदेश में नियुक्त थे। जो एसएसबी श्रीनगर आ रहे थे।)
5- विनोद टोडरिया उम्र 20 वर्ष पुत्र विजेंद्र ग्राम सौड़
6- अनिल भट्ट उम्र 35 साल पुत्र गिरिजाशंकर भटकोट पौड़ी गढ़वाल।
7- धीर बहादुर पुत्र नंद बहादुर निवासी ग्राम दोगड़ी साड़ीगांव बाजुरा नेपाल।
8- जयप्रकाश माझी पुत्र बृहस्पति माझी निवासी जुंगी जिला दुमका झारखंड।
9- अनिल माझी उम्र 30 वर्ष पुत्र शंभू माझी निवासी जुंगी दुमका झारखंड।
अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
10-अरुण (20) पुत्र रमेश चंद्र, ग्राम अनेकी, थाना रानीपुर, बहादराबाद, हरिद्वार।
11-गंगा सिंह पुत्र जवाहर सिंह, ग्राम वाण मुंदोली, थराली, जिला चमोली।
12-बचन सिंह (59) पुत्र आनंद सिंह, ग्राम पंचुर, जमनाखाल, पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed