बदरीनाथ जा रही बस खाई की ओर लटकी, 18 जानें अटकी, फिर हुआ चमत्कार
दिल्ली के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस बदरीनाथ की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बस खाइ की ओर लटक गई। फिर हुआ एक चमत्कार और बच गई 18 जानें।
19 जून दोपहर करीब सवा दो बजे जोशीमठ से बदरीनाथ की ओर जा रही दिल्ली के तीर्थयात्रियों की बस पिनौला में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई।
बस के दो टायर खाई में हवा में झूलने लगे। चालक ने किसी तरह तीर्थयात्रियों को बस से उतरा। यात्रियों के बाद चालक-परिचालक भी बस से उतर गए। बस से उतरते ही घबराए तीर्थयात्री बदरीनाथ की स्तुति करने लगे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
तीर्थयात्री की आपबीती पढ़िए
देर शाम छह बजे क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को हाईवे पर लगाया गया। तब जाकर जाम खुला। प्रत्यक्षदर्शी दरवान सनवाल का कहना है कि जिस स्थान पर बस अनियंत्रित होकर अटकी, वहां हाईवे संकरा है।
बताया कि यहां खाई की ओर सुरक्षा के लिए स्टील गार्डर भी नहीं लगे हैं। गोविंदघाट के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर का कहना है कि बस को खाई से निकालने का कार्य जारी है। बारिश होने के कारण कार्य में बाधा हो रही है।