{"_id":"62507cb784051e7adc114c23","slug":"burnt-body-found-in-the-forest-police-engaged-in-identification-city-news-drn408567786","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के जंगल में मिला जला हुआ शव, नहीं हो पा रही है शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के जंगल में मिला जला हुआ शव, नहीं हो पा रही है शिनाख्त
विज्ञापन
रायपुर के ओखला जंगल में एक जला हुआ शव मिलने से पुलिस और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। शरीर इतना जला हुआ है कि यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि जंगल की तरफ कौन गया था।
रायपुर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को चीता पुलिस को रायपुर के ओखला जंगल में जला हुआ शव मिलने की जानकारी मिली तो आनन-फानन थानाध्यक्ष रायपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। झाड़ियों के बीच पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। शव के आसपास जंगल में भी आग लगी हुई थी। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआई अर्जुन गुंसाई ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।
पिछले दिनों इसी थानाक्षेत्र में एक युवक का मिला था शव
पिछले दिनों एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की हत्या की और उसे जंगल में दफना दिया था। यह मामला भी रायपुर थानाक्षेत्र का ही था। किशोरी के घर वापस आने पर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया था।