फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Burning Bright' will introduce you to the information of Jim Corbett

जिम कार्बेट की जानकारियों से रूबरू कराएगी ‘बर्निंग ब्राइट’

Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
'Burning Bright' will introduce you to the information of Jim Corbett
हरनिहाल सिंह सिद्धू द्वारा लिखी गई बर्निंग ब्राइट पुस्तक जिम कार्बेट के प्रशंसकों को नई जानकारियां मिलेंगी। इससे जिम कार्बेट के बारे और भी जानकारियां मिलेंगी। साहसिक कार्यों के अलावा भारतीय रेलवे के साथ किए गए काम और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान के अनुभवों को अब पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने पुस्तक का विमोचन करते हुए नए तथ्यों को सामने लाने पर लेखक हरनिहाल सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी यह मेहनत जिम कार्बेट के प्रशंसकों के लिए बड़ा तोहफा है। जिम कॉर्बेट की 145वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को मसूरी में प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने हरनिहाल सिंह सिद्धू द्वारा लिखी गई और नटराज पब्लिसर्श द्वारा प्रकाशित पुस्तक बर्निंग ब्राइट का विमोचन किया। इस दौरान लेखक रस्किन बॉन्ड ने कहा कि जब मैंने किताब को पढ़ा तो मुझे भी महसूस हुआ कि मैं जिम कार्बेट के बारे कितनी जानकारियों से अनजान था। मैं और मेरे जैसे कई जिम कार्बेट के प्रशंसक उनसे जुड़ी सभी जानकारी जानने और पढ़ने के इच्छुक है। लेखक हरनिहाल सिंह सिद्धू की मेहनत की प्रशंसा करते हुए रस्किन बॉन्ड ने कहा कि इस किताब के जरिए सिद्धू ने जिम कार्बेट को और करीबी से जानने के मौका हमें दिया है। यह किताब लोगों को पढ़ने के दौरान आनंद देगी और लोग जिम कार्बेट के बारे में और बेहतर ढंग से जान सकेंगे।
विज्ञापन

वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने वाले थे जिम कार्बेट
किताब के जरिए बताया गया है कि जिम कार्बेट भारत में वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने वाले पहले लोगों में से एक थे। जिम कार्बेट कुमाऊं और गढ़वाल के साधारण पहाड़ी लोंगों के तारणहार थे, जो आदमखोर बाघों और तेंदुओं को खत्म कर उनकी रक्षा कर रहे थे। उन्होंने अकाल और महामारी के दौरान भी उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed