{"_id":"62a06ff14428ed683b2f97fe","slug":"bundles-of-books-distributed-to-students-were-found-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: छात्रों को बंटने वाली किताबों के बंडल नाली में मिले, जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: छात्रों को बंटने वाली किताबों के बंडल नाली में मिले, जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की आदेश
Wed, 08 Jun 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 08 Jun 2022 03:31 PM IST
सार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की सैकड़ों किताबें नाली में पड़ी मिली। नाली में मिले चार बंडलों में हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की कक्षा छह से आठवीं तक की पुस्तकें हैं। स्थानीय लोगों ने नाली से किताबों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को बंटने वाली पुस्तकों के कुछ बंडल नाली में पड़े मिले हैं। किताबों के नाली में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह ने बताया कि पाटी के पोखरी क्षेत्र में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की सैकड़ों किताबें नाली में पड़ी मिली। नाली में मिले चार बंडलों में हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की कक्षा छह से आठवीं तक की पुस्तकें हैं। स्थानीय लोगों ने नाली से किताबों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
पाटी में 1732 छात्र-छात्राओं को अब तक किताबें नहीं बंट सकी हैं। सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि किताबों के नाली में गिरे होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। किताबें सीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) से पहुंची हैं या आपूर्ति करने वाले वाहन से गिरी है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...दर्दनाक: खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना, मासूम की मौत से नानी के घर में मचा कोहराम
पाटी ब्लॉक में किताबों को लापरवाही से ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसे लेकर जांच कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-चंदन सिंह बिष्ट, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा), चंपावत