फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bundles of books distributed to students were found in drain

लापरवाही: छात्रों को बंटने वाली किताबों के बंडल नाली में मिले, जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की आदेश

Wed, 08 Jun 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 03:31 PM IST
सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की सैकड़ों किताबें नाली में पड़ी मिली। नाली में मिले चार बंडलों में हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की कक्षा छह से आठवीं तक की पुस्तकें हैं। स्थानीय लोगों ने नाली से किताबों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
Bundles of books distributed to students were found in drain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को बंटने वाली पुस्तकों के कुछ बंडल नाली में पड़े मिले हैं। किताबों के नाली में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह ने बताया कि पाटी के पोखरी क्षेत्र में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की सैकड़ों किताबें नाली में पड़ी मिली। नाली में मिले चार बंडलों में हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की कक्षा छह से आठवीं तक की पुस्तकें हैं। स्थानीय लोगों ने नाली से किताबों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


पाटी में 1732 छात्र-छात्राओं को अब तक किताबें नहीं बंट सकी हैं। सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि किताबों के नाली में गिरे होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। किताबें सीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) से पहुंची हैं या आपूर्ति करने वाले वाहन से गिरी है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दर्दनाक:  खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना, मासूम की मौत से नानी के घर में मचा कोहराम

पाटी ब्लॉक में किताबों को लापरवाही से ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसे लेकर जांच कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-चंदन सिंह बिष्ट,  डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा), चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed