फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bumper Jobs in New year 2019 many departments uttarakhand

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगार युवा कस लें कमर, नए साल में यहां होने वाली है बंपर भर्तियां

Thu, 06 Dec 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bumper Jobs in New year 2019 many departments uttarakhand
JOB

नए साल में प्रदेश में नौकरियों की बहार आने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग ने विधानसभा सत्र में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की तो इससे भर्तियों की जानकारी भी उजागर हुई।

विज्ञापन


आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 से ज्यादा विभागों में 1411 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया गतिमान है। शासन से मिलने वाली सिफारिशों (अधियाचन) पर संशोधन या किसी और जानकारी के बीच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि जल्द ही इन पदों के विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले वर्ष में युवाओं के लिए यह नौकरियां नई खुशियां लेकर आएंगी।

विज्ञापन

किस विभाग में कितने पदों पर मिलेगा मौका

अर्थ एवं संख्याधिकारी परीक्षा : 14
सहायक वन संरक्षक : 43
सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2018 : 36
विधायी एवं संसदीय कार्य : 01
महाधिवक्ता नैनीताल : 04
सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा : 56
संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा : 150
उच्च न्यायालय में सहायक समीक्षा अधिकारी/अनुवादक/टाइपिस्ट : 64
उत्तराखंड सचिवालय/लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी : 32

किस विभाग में कितने पदों पर मिलेगा मौका

विधिक माप विज्ञान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग : 06
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता संवर्ग सेवा परीक्षा : 917
राज्य विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा : 08
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा : 14
औद्योगिक विकास विभाग में कार्मिक अधिकारी : 01
रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक : 01
शहरी विकास विभाग में अवर अभियंता सिविल : 25
शहरी विकास विभाग में कर एवं राजस्व निरीक्षक : 15
औद्योगिक विकास विभाग में सहायक भू-वैज्ञानिक : 04
औद्योगिक विकास विभाग में खान अधिकारी : 03
औद्योगिक विकास विभाग में खान निरीक्षक : 12
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में अवर अभियंता सिविल : 05

विज्ञापन

13 विभागों के 116 पदों के अधियाचन अपूर्ण

आयोग ने साफ किया है कि शासन से मिले 13 विभागों के 116 अधियाचन (सिफारिशें) अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होने की वजह से लौटा दिए गए हैं। शासन से इनकी वापसी का इंतजार है। माना जा रहा है कि नए वर्ष में इन पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सात परीक्षाओं के पाठ्यक्रम बनाए
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सात परीक्षाओं के पाठ्यक्रम भी तैयार किए हैं। इनमें से चार पर शासन का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। तीन परीक्षाओं पर अनुमोदन का इंतजार है। जिन पाठ्यक्रमों को अनुमोदन मिल चुका है, उनमें अर्थ एवं संख्या अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा, उच्च न्यायालय नैनीताल में महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 31 विषय और राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 16 विषयों के पाठ्यक्रम शामिल हैं। शासन से अभी राजकीय मुद्रणालय रुड़की के तहत कार्मिक अधिकारी पद, रेशम विभाग में सहायक निदेशक रेशम ओर सचिवालय/लोक सेवा आयोग समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पाठ्यक्रम को अनुमोदन प्राप्त नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed