{"_id":"56e72f514f1c1b1b118b487e","slug":"bullion-strike-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों के दून बंद का दिखा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों के दून बंद का दिखा मिलाजुला असर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Mar 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा कारोबारियों का दून बंद का मिलाजुला असर रहा। दोपहर दो बजे तक करीब 70 फीसदी दुकानें बंद रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने कई स्थानों पर जबरन दुकानें बंद कराई। बाजार बंद कराने के विरोध और समर्थन के चलते शहर में पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने बंद का एलान किया था। महानगर कांग्रेस और उक्रांद ने इसे समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बंद की सफलता को लेकर बाइक रैली निकाली। बंद को लेकर व्यापार मंडल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थी।
विज्ञापन
दुकान बंद कराने को लेकर नोकझोक
राजपुर रोड में दुकानें बंद कराने के समर्थन में सड़कों पर उतरे व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दुकान को बंद कराने का प्रयास किया तो व्यापार मंडल के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस बीच बंद समर्थकों और विरोधियों के बीच नोकझोक हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान और स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि बंद पूर्ण सफल रहा। व्यापार मंडल, पलटन बाजार, राजपुर रोड, धामावाला बाजार, प्रेमनगर, धर्मपुर व चकराता रोड में बंद को लेकर विभिन्न संगठनों का सहयोग मिला। बंद कराने वालों में जगदीश चौहान, राजेश चमोली, महेश जोशी, विकास नेगी, सतीश पंत, मुकेश चौहान, दीप चौहान, विजय बग्गा आदि शामिल रहे।