{"_id":"646293b48e70ad0fe902b374","slug":"bulldozer-thundered-at-20-places-including-dharampur-vegetable-market-dehradun-news-c-5-drn1005-156814-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धर्मपुर सब्जी मंडी सहित 20 स्थानों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धर्मपुर सब्जी मंडी सहित 20 स्थानों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
शहर में चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को धर्मपुर सब्जी मंडी सहित 20 स्थानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। टीम ने सब्जी मंडी के रास्ते से भी कब्जे हटाकर यातायात सुचारु कराया।
शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच जोन बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आराघर से जोगीवाला चौक, घंटाघर से प्रिंस चौक होते हुए सहारनपुर चौक, लैंसडाउन चौक से घंटाघर-चकराता रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया। धर्मपुर सब्जी मंडी में बगैर अनुमति के लगाई जा रहीं दुकानों को मौके से हटा दिया गया।
साथ ही नगर निगम ने 42 चालान करते हुए 42,300 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, पुलिस ने 26 चालान कर 13000 और संभागीय परिवहन विभाग ने 55 चालान कर 1,38,400 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
-- -
कई स्थानों पर हटाने के बाद फिर हो जा रहे कब्जेकई स्थानों पर हटाने के बाद फिर कब्जे हो जा रहे हैं। प्रशासन की टीम चालान भी कर रही है, लेकिन सड़क और फुटपाथ खाली नहीं हो पा रहे हैं। गांधी रोड, घंटाघर, जीएमएस रोड, चकराता रोड, इनामुल्लाह बिल्डिंग, पटेलनगर, धर्मपुर, सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, कांवली रोड, एस्लेहॉल चौक, राजपुर रोड, सब्जी मंडी, आईएसबीटी पर फिर से अतिक्रमण हो जा रहा है।
-- --
सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वाले खुद ही कब्जा हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण अभियान के दौरान अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क-फुटपाथ के साथ कहीं भी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- सोनिका, डीएम
-- -
अभियान पर एक नजर
3500 से अधिक चालान हुए अब तक
43 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया