फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Builder Sahni suicide case Ink thrown on Ajay Gupta and his brother-in-law hearing in Magistrate Court today

Dehradun: अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर फेंकी स्याही, कोर्ट के बाहर हंगामा, बिल्डर साहनी मामले में आज सुनवाई

Sat, 01 Jun 2024 04:27 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अजय गुप्ता व उसके बहनोई अनिल गुप्ता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Builder Sahni suicide case Ink thrown on Ajay Gupta and his brother-in-law hearing in Magistrate Court today
कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते। - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

न्यायालय परिसर के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई पर स्याही फेंकी गई। सूरज सेवा दल के नेता रमेश जोशी व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान यहां जमकर हंगामा किया। पुलिस गुप्ता को आज पेशी के लिए लाई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में आज बिल्डर बाबा साहनी मामले में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अजय गुप्ता व उसके बहनोई अनिल गुप्ता की जमानत न्यायालय ने नामंजूर कर दिया था। दोनों की जमानत अर्जी पर बचाव और अभियोजन पक्ष में जोरदार बहस हुई थी। इस दौरान बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज करते हुए न्यायालय ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। बचाव पक्ष ने आरोप लगाए कि अजय गुप्ता बीमार हैं लेकिन जेल में उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है। इस पर न्यायालय ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू, एक दिन में 3000 को अनुमति, हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

बाबा साहनी ने रिहायशी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर अजय गुप्ता और उसके बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोप था कि रिहायशी प्रोजेक्ट बनाने में जो गुप्ता ने हिस्सेदारी की थी अब उसके बदले वह पूरा प्रोजेक्ट ही अपने नाम कराना चाहता था। ऐसे में दबाव में आकर साहनी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने गुप्ता और उसके बहनोई को अदालत में पेश किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed