{"_id":"679c43a37e596f73a003b4ac","slug":"budget-uttarakhand-dialogue-with-stakeholders-for-budget-suggestions-today-read-all-updates-in-hindi-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget: जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल, सुझाव के लिए हितधारकों के साथ आज संवाद करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Budget: जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल, सुझाव के लिए हितधारकों के साथ आज संवाद करेगी सरकार
Fri, 31 Jan 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:34 AM IST
सार
जनभावना के अनुरूप बजट तैयार करने के लिए जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के हित धारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी बजट पर सुझाव के लिए प्रदेश सरकार आज हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम करेगी। राजपुर रोड स्थित एक होटल में वित्त मंत्री प्रेमचंद की अध्यक्षता में बजट-2025-26 पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के साथ गहन विचार विमर्श कर सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार बजट में भी शामिल करेगी। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: वन विभाग ने नोडल अधिकारी नामित किए, सात जिलों में 13 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बजट से पूर्व जनता के सुझाव लेने की परंपरा शुरू की है। इसी परंपरा के तहत देवभूमि की जनता से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। बजट निर्माण प्रक्रिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 9 फरवरी 2025 तक बजट सुझाव मांगे गए हैं।