फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget of district plan should be spent more in employment projects.

रोजगारपरक योजनाओं में खर्च हो अधिक से अधिक जिला योजना का बजट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Budget of district plan should be spent more in employment projects.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राज्य सरकार की ओर से जिला योजना मद में जारी बजट में से अधिकतर बजट कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही जिला योजना मद में जारी बजट से पीआरडी व स्वयंसेवकों को मानदेय देने के साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर उठाए गए कदमों पर खर्च करने की प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को विकासभवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2020 - 21 के लिए जिला योजना मद में जारी बजट के खर्च की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि जिला योजना के अंतर्गत जो भी बजट जारी किया गया है उनमें से पीआरडी और स्वयंसेवकों का मानदेय प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। मानदेव के बाद जो भी बजट बचता है उसका इस्तेमाल कोरोनावायरस संक्रमण रोकने को लेकर उठाए गए कदमों पर खर्च किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अफसरों को हिदायत दी कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया हो, इसके लिए जिला योजना मद में जारी किए गए बजट को रोजगार परियोजनाओं पर अधिक से अधिक खर्च किया जाए। अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि जिला योजना मद में जारी बजट को प्राथमिकता के आधार पर खर्च किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बजट खर्च करने में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं ना सामने आए। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक शिखर सक्सेना, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नामित रमोला, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान, डेयरी विभाग के सहायक निदेशक अनुराग मिश्र, अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोनिका श्रीवास्तव, अपर संख्या अधिकारी पीएस भंडारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed