{"_id":"615766c48ebc3e62910403e1","slug":"budget-ended-in-a-month-applications-are-still-coming-for-loan-city-news-drn3921475157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खत्म, ऋण के लिए बैंक में अभी भी आ रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खत्म, ऋण के लिए बैंक में अभी भी आ रहे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनाकाल में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सहकारी बैंक की ओर से लोगों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया गया। दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत सहकारी बैंक ने समितियों के साथ मिलकर एक महीने में 30 करोड़ रुपये का ऋण बांट दिया। बजट खत्म होने के बाद भी बैंकों और समितियों में लोग आवेदन कर रहे हैं।
योजना के तहत किसानों और अपना काम शुरू करने वालों के लिए बैंक की ओर से एक से पांच लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया गया। बीते कुछ सालों से चल रही योजना में हर साल लक्ष्य को पूरा कर लिया जाता था, लेकिन इस बाद एक महीने में ही बजट खत्म हो गया। बैंक ने सहकारी समितियों के साथ मिलकर एक माह में 30 करोड़ रुपये का ऋण बांटा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद लोगों ने स्वरोजगार का हाथ थामा है। बैंक के अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि 30 करोड़ के बजट में 20 करोड़ रुपये सहकारी समितियों की ओर से और 10 करोड़ बैंक की ओर से वितरित किया गया। अभी भी लोग बिना ब्याज वाले ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में दूसरे चरण का बजट आने के बाद ही लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।