फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2023 smart City Every city of Uttarakhand will become smart with UIDF

Union Budget 2023: अब उत्तराखंड का हर शहर यूआईडीएफ से बनेगा स्मार्ट, न्यूनतम ब्याज दरों पर मिल सकेगा लोन

Thu, 02 Feb 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Feb 2023 02:57 PM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या का दबाव और संसाधनों की आवश्यकता के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना काफी खर्चीला साबित होता था। टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए अब सरकार ने यूआईडीएफ बनाया है, जो कि राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के अंतर्गत संचालित होगा।

विज्ञापन
Budget 2023 smart City Every city of Uttarakhand will become smart with UIDF
देहरादून घंटाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून स्मार्ट सिटी के बाद अब प्रदेश का हर शहर स्मार्ट बन सकेगा। केंद्र सरकार ने आम बजट में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (यूआईडीएफ) बनाने का एलान किया है। इससे नाबार्ड की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजनाओं को न्यूनतम ब्याज दरों पर लोन मिल सकेगा।

विज्ञापन

दरअसल, अभी तक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए न्यूनतम दरों पर लोन मिलता था। शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या का दबाव और संसाधनों की आवश्यकता के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना काफी खर्चीला साबित होता था। एजेंसियों से महंगी ब्याज दरों पर लोन लेना पड़ता था, जिसकी भरपाई भी चुनौतीपूर्ण काम था। टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए अब सरकार ने यूआईडीएफ बनाया है, जो कि राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के अंतर्गत संचालित होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: स्कूलों में एक दिन होगा बैग फ्री डे, बच्चों में तनाव कम करने के लिए बस्ते का बोझ कम करने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईडीएफ से शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए न्यूनतम दरों पर लोन लिया जा सकेगा। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में इससे बड़ा बदलाव आने वाला है। तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की चुनौतियों से पार पाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed