फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2023 Ravi Shankar Prasad will come to Uttarakhand to tell merits of general budget

Budget 2023: आम बजट की खूबियां बताने उत्तराखंड आएंगे रविशंकर प्रसाद, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Sat, 04 Feb 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Budget 2023 Ravi Shankar Prasad will come to Uttarakhand to tell merits of general budget
रविशंकर प्रसाद - फोटो : PTI

विस्तार

आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पांच फरवरी को देहरादून आएंगे। वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। उन्होंने कहा कि बजट की उपयोगी जानकारी जन-जन तक दी जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में भट्ट ने राहुल गांधी के जोशीमठ आगमन को राजनैतिक पर्यटन बताया और श्री बद्री विशाल के दरबार में उनके कभी दर्शन को नहीं आने पर कटाक्ष किया। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आए हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उनकी अनियमितताओं को नकारा नहीं है। जो एक प्रक्रिया की कमी बताई गई है, उसका निपटारा शीघ्र हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जनता ने कांग्रेस से पहले ही दोनों हाथ जोड़ दिये हैं। वे क्षमा याचना यात्रा भी निकाल लें, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है । भट्ट ने कहा कि जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। यह पहली विस्थापन नीति है जो प्रभावित लोगों के सुझावों पर बनी है। थोड़ी विस्थापन के लिए स्थान विशेष की दिक्कत है और कुछ लोग अपनी भूमि भी नहीं छोड़ना चाहते है लिहाजा दोनों स्थानों की भूगर्भीय रिपोर्ट का इंतजार है।

 

हरीश रावत की बातों को उन्हीं की पार्टी वाले गंभीरता से नहीं लेते

भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित उपवास पर तंज किया। कहा कि उन्हें तो उनकी पार्टी के नेता भी गंभीरता से नहीं लेते।

ये भी पढ़ें...Budget 2023: रेल परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को 5004 करोड़ की सौगात, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed