{"_id":"5e35afa78ebc3e8d3e2f9721","slug":"budget-2020-railway-budget-disappointed-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2020 : रेल बजट ने उत्तराखंड वासियों को किया निराश, इन उम्मीदों को नहीं लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2020 : रेल बजट ने उत्तराखंड वासियों को किया निराश, इन उम्मीदों को नहीं लगे पंख
Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रेलकर्मियों की यूनियन ने रेल बजट को मायूस करने वाला बताया है। उत्तराखंड के नजरिए से देखें तो रेल बजट से यहां के लिए कुछ खास नहीं मिला। बजट में उत्तराखंड के लिए न नई परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए उल्लेख है और न नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
बोले पदाधिकारी
रेलकर्मियों के न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर कोई चर्चा बजट में नहीं है। पुरानी पेंशन पर कमेटी बनाने की बात कर इसे टालने की कोशिश हुई है।
-उग्रसेन सिंह, शाखा अध्यक्ष नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन
रेलवे को कुछ नहीं मिला है। उत्तराखंड के लिहाज से किसी नई परियोजना या नई ट्रेन चलाने पर बात नहीं हुई है। यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।
-राजेंद्र सिंह गुसाई, शाखा सचिव नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन
बजट में कर्मचारियों को कुछ खास नहीं दिया है। देहरादून को भी नया कुछ नहीं मिला है। नई ट्रेनें मिलने की उम्मीद भी पूरी नहीं हुई।
-जीके श्रीवास्तव, शाखा सचिव उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन
तेजस जैसी ट्रेनें चलाने की बात हुई है, लेकिन पीपीपी मोड पर संचालन ठीक नहीं है। यह ट्रेनों के साथ ही रेलयात्रियों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।
-करतार सिंह पूर्व रेल अधिकारी
Trending Videos
प्रदेश की इन उम्मीदों को नहीं लगे पंख
देहरादून-सहारनपुर वाया विकासनगर होते हुए सीधी रेल लाइन का निर्माण।
नई ट्रेनों के संचालन की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।
मुज्जफरनगर-देवबंद-रुड़की रेल लाइन का निर्माण।
लालकुंआ-शक्तिफार्म-जेल कैंप-सितारगंज खटीमा नई रेल परियोजना का निर्माण।
काशीपुर से धामपुर वाया जसपुर नई रेल लाइन का निर्माण।
टनकपुर-बागेश्वर नई रेल लाइन का निर्माण।
नई ट्रेनों के संचालन की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।
मुज्जफरनगर-देवबंद-रुड़की रेल लाइन का निर्माण।
लालकुंआ-शक्तिफार्म-जेल कैंप-सितारगंज खटीमा नई रेल परियोजना का निर्माण।
काशीपुर से धामपुर वाया जसपुर नई रेल लाइन का निर्माण।
टनकपुर-बागेश्वर नई रेल लाइन का निर्माण।