फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2020: Discount on interest will be available for one year on cheap houses

बजट 2020: सस्ते मकानों पर एक साल तक मिलती रहेगी ब्याज पर छूट, ऐसे समझे फायदा 

Sat, 01 Feb 2020 11:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Feb 2020 11:02 PM IST
सार

  • छूट की समयसीमा बढ़ाने से रियल एस्टेट में उछाल की उम्मीद 

विज्ञापन
Budget 2020: Discount on interest will be available for one year on cheap houses
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सस्ते मकानों पर एक साल तक ब्याज पर छूट मिलती रहेगी। बजट में छूट की समयसीमा बढ़ने से रियल एस्टेट सेक्टर में थोड़ी उछाल की उम्मीद है। पिछले वर्ष पांच जुलाई को केंद्र की ओर से जारी बजट में होम लोन के ब्याज पर आयकर छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये की थी।

विज्ञापन


यानी कि उन्हें 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट होम लोन पर दी थी। इस निर्णय से 45 लाख रुपये का मकान खरीदने पर 15 साल की लोन अवधि में 7 लाख रुपये की बचत हो रही थी। इस बार के बजट में इसकी समयसीमा बढ़ाकर इसका लाभ मार्च 2021 तक देने का एलान किया है। 
विज्ञापन

 

प्रॉपर्टी विशेषज्ञों के मुताबिक इस निर्णय से सस्ते मकान खरीदने या निवेश करने का बेहतरीन मौका है। पैसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल के मुताबिक सरकार का लक्ष्य-2022 तक देश में सभी परिवारों को घर देना है। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आने की उम्मीद है। निवेशकों या घर खरीदारों के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका है।

इसका लाभ उठाकर कम कीमत में अच्छी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऐसा इसलिए की पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी की कीमत नहीं बढ़ी है। सिक्का ग्रुप के एमडी हरविंदर सिंह कहते हैं कि सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 100 लाख करोड़ रुपये बनाने का फैसला किया है, जिससे टियर दो और टियर तीन जैसे शहरों में रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। 

ऐसे समझे फायदा 

दीपक कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी सालाना आय 30 फीसदी टैक्स स्लैब में है। वह चार फीसदी सरचार्ज भी चुकाते हैं। अगर 45 लाख का मकान या फ्लैट खरीदने के लिए वह बैंक से 40 लाख रुपये का होम लोन 8.60 रुपये सालाना ब्याज पर लेते हैं तो उन्हें 3.5 लाख रुपये पर छूट मिलेगी।

इस तरह उन्हें करीब 1.9 लाख रुपये की बचत होगी। इस तरह 15 साल में दीपक को करीब 7 लाख रुपये की बचत होगी। अगर वह 20 साल के लिए होम लोन लेते हैं तो यह बचत और बड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed