फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP will give ticket to Sarwat Karim son Ubedur Rahman from Mangalore Uttarakhand Election 2024

Uttarakhand: मंगलौर से सरवत करीम के बेटे उबेदुर्रहमान को टिकट देगी बसपा, इस सीट पर अब तक चार बार मिली जीती

Sat, 10 Feb 2024 07:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 07:26 PM IST
सार

राज्य बनने के बाद से आज तक मंगलौर विधानसभा सीट पर पांच चुनाव हुए, जिनमें चार बार बसपा और एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है।

विज्ञापन
BSP will give ticket to Sarwat Karim son Ubedur Rahman from Mangalore Uttarakhand Election 2024
बसपा

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी अपने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में उनके पुत्र उबेदुर्रहमान अंसारी को चुनाव लड़ाएगी। पार्टी ने लोकसभा की पांचों सीटों के साथ ही इस उप चुनाव के लिए भी तैयारी तेज कर दी है। राज्य बनने के बाद से आज तक इस सीट पर पांच चुनाव हुए, जिनमें चार बार बसपा और एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है।

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने पांचों सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। बसपा के अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया कि पांचों सीटों पर दावेदार सामने आए हैं। इसी महीने बसपा सुप्रीमो मायावती प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा देंगी। उन्होंने बताया कि मंगलौर विधानसभा सीट पर लोकसभा के साथ ही होने वाले उपचुनाव में बसपा अपने स्व. विधायक सरवत करीम के पुत्र उबेदुर्रहमान को चुनाव लड़ाने जा रही है।

विज्ञापन


उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी ने इसी हिसाब से जनसंपर्क तेज कर दिया है। पार्टी ने भी मंगलौर विस क्षेत्र में कार्यक्रम तेज कर दिए हैं। इस सीट का इतिहास देखें तो अभी तक बसपा का पलड़ा भारी रहा है।वर्ष 2002 के पहले विस चुनाव में मंगलौर विस सीट पर बसपा से काजी निजामुद्दीन ने 21155 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, कांग्रेस से चुनाव लड़े सरवत करीम 14561 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। 2007 के विस चुनाव में बसपा से काजी निजामुद्दीन दोबारा 25559 मतों के साथ विजयी रहे थे जबकि रालोद के चौ. कुलवीर सिंह 22166 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के सरवत करीम 18629 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार सरवत करीम जीते
वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा के टिकट से लड़े सरवत करीम अंसारी 24706 वोटों के साथ विजयी रहे जबकि कांग्रेस से चुनाव लड़े काजी निजामुद्दीन 24008 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2017 के विस चुनाव में बाजी पलटी और कांग्रेस से चुनाव लड़े काजी निजामुद्दीन 31352 वोट पाकर विजयी हुए जबकि बसपा के सरवत करीम अंसारी 28684 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आए। 2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार बसपा के सरवत करीम 32660 वोटों के साथ विजेता रहे जबकि कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन 32062 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

भाजपा के लिए दूर की कौड़ी है मंगलौर विस सीट

भाजपा के लिए मंगलौर विधानसभा सीट दूर की कौड़ी रहा है। 2002 के चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र कुमार को 8298 वोट, 2007 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हवलदार हरपाल सिंह को 1302 वोट, 2012 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गौरव चौधरी को 19354, 2017 के चुनाव में भाजपा के ऋषिपाल बालियान को 16964 और 2022 के चुनाव में भाजपा के दिनेश सिंह पंवार को 18763 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें...हल्द्वानी हिंसा: धक्का लगने से मैं नीचे गिरी...ऊपर से चढ़कर भागे लोग, महिला एसआई ने सुनाई आपबीती

हम मंगलौर सीट पर अपने स्वर्गीय विधायक के पुत्र उबेदुर्रहमान को उप चुनाव लड़ाएंगे। इसके साथ ही पांचों लोकसभा की तैयारी भी तेज हो गई है। इसी माह टिकट की घोषणा की जाएगी। -चौधरी शीशपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed